Connect with us

news

International Yoda Day at K.D.Singh Babu Stadium Lucknow

Published

on

lucknow yoga
Today International Yoda Day event at K.D.Singh Babu Stadium Lucknow presence of Chief Guest – Hon’ble Sri Rajnath Singh, Home Minister, Govt. of India.
BK Radha honoured of  Hon’ble Sri Rajnath Singh, Home Minister, Govt. of India.

Gomtinagar

माननीय मुख्यमंत्री / उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को ईश्वरीय निमन्त्रण (Global Summit 2025) देते हुए

Published

on

माननीय मुख्यमंत्री / उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को ईश्वरीय निमन्त्रण (Global Summit 2025) देते हुए राजयोगी डॉ० बी० के० मृत्युंजय भाई जी

माननीय मुख्यमंत्री / उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को ईश्वरीय निमन्त्रण (Global Summit 2025) देते हुए राजयोगी डॉ० बी० के० मृत्युंजय भाई जी

Continue Reading

news

उत्तर प्रदेश विधान सभा, लखनऊ – डॉ मोहित गुप्ता, नई दिल्ली

Published

on


दिनांक 20  दिसम्बर 2023  को पूर्वान्ह 11 :30 बजे, उत्तर प्रदेश विधान सभा, लखनऊ के लोक भवन के ऑडिटोरियम  में “तनावमुक्त जीवन संकल्प एवं साधना से सिद्धि विषयक कार्य क्षमता वृद्धि व्याख्यानमाला” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भ्राता दुर्गा शंकर मिश्र, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ मोहित गुप्ता जी, स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड कार्डियोलॉजी विभाग, गोविन्द वल्लभ पंत हॉस्पिटल, नई दिल्ली थे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी सहित लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के फोटो व यूट्यूब लिंक संलग्न है। 
Continue Reading

news

Shiv Jayanti & Jal Jan Abhiyan Programme (18-19 February, 2023)

Published

on

दैवी परिवार,
ओम शांति,
 
शिव जयन्ती के शुभ अवसर पर गोमती नगर एवं गुलज़ार उपवन, लखनऊ सेवाकेंद्र द्वारा शिव जयन्ती का कार्यक्रम शिव ध्वजारोहण के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। तमसो माँ ज्योतिर्गमय थीम के ऊपर “द्वादश ज्योतिर्लिंग रथ यात्रा” की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारम्भ माननीय उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, भ्राता ब्रजेश पाठक जी ने हरी झण्डी दिखा कर किया। जिसमे लगभग 500 बी के भाई बहनों ने भाग लिया।  सांयकाल शिव भक्त आत्माओं के लिए सेवाकेंद्र पर शिव सन्देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 300 व्यक्तियों द्वारा भाग लिया गया।  कार्यक्रम पश्चात सभी आत्माओं को वरदान कार्ड के साथ भोग वितरित किया गया।  सभी के लिए सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है।         
 
 

गुलजार उपवन सेवाकेंद्र के ऑडिटोरियम में   शिव जयन्ती  कार्यक्रम के साथ “जल जन अभियान”  कार्यक्रम का भी आयोजन  किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय जल शक्ति मंत्री,  उत्तर प्रदेश, भ्राता स्वतंत्रदेव सिंह जी थे।  मंत्री जी ने बी के राधा दीदी जी को बधाई देते हुए इस अभियान के महत्व को उजागर किया और बताया कि जल संरक्षण हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अंग है।  ब्रह्माकुमारीज के पास इस कार्य को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए संगठन भी है तो भरपूर कार्य शक्ति भी है।  उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के पूरे अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि आपकी संस्था कई दशकों से जन-जन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का महती कार्य कर रही है।  इस अवसर पर उन्होंने  शिवजयंती  महोत्सव मानते हुए शिव बाबा का झंडा भी फहराया।  कार्यक्रम में  बी के मंजू दीदी, भ्राता डी०  सी०  लाखा जी, पूर्व आई० ए० एस०,  भ्राता  के०  एल० गुप्ता जी, पूर्व डी० जी० पी०,  भ्राता  रविंद्र अग्रवाल, चेयरमैन, TECNO इंस्टिट्यूट,  भ्राता  राजीव रमन जी, डायरेक्टर टी० पी० ज्वेलर्स एवं श्रीमती नीता राणा बहन (पत्नी  भ्राता  सुरेश राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश)  तथा अन्य विशिष्ट व्यक्तियों सहित लखनऊ के बी के भाई बहनों ने भाग लिया।  

Continue Reading

Brahma Kumaris Gomti Nagar